- झगड़ा होना एक आम बात है. खासियत होती है झगरा सुलझाने के तरीके में.
- किसी भी झगड़ें को कभी इस हद तक न ले जाएँ की उसे सुलझाने की गुंजाईश ही न रहे. यह भी ध्यान रखे की कोई भी झगड़ा आपके रिश्ते से बढ़कर नहीं हैं.
- झगड़ा हो जाने पर दुसरे की ओर से पहल का इंतजार न करें. खुद आगे आने से आप अपने रिश्ते को ज्यादा मजबूत कर सकते हैं.
- जिस मुद्दे पर झगड़ा हुआ है उस पर ठंढे दिमाग से बातचीत कर कोई समाधान निकालें आन्यथा वह आगे की झगडे की जड़ बन जाएगी.
- झगड़ा ख़त्म करने के लिए किसी उपहार का सहारा लेने में कोई हर्ज नहीं है. इससे न केवल झगड़ा ख़त्म होजा बल्कि आप दुसरे के महसूस करके उसके करीब हो जाएंगें.
- यदि आपसे झगड़ा न सुलझ रहा हो तो उसे समय पर छोड़ देना चाहिए. समय के साथ किसी भी बात से जुड़ा दर्द खुद ब खुद ही कम हो जाता है.
- यदि दूसरा आदमी आपके झगड़ा सुलझाने की आदत को आपकी कमजोरी समझ रहा हो तो उसे उसके हाल पर छोर देना बेहतर होगा.
Showing posts with label सबक. Show all posts
Showing posts with label सबक. Show all posts
Sunday, 20 March 2011
झगड़ा खत्म करना सीखें
Saturday, 19 March 2011
इच्छा शक्ति को बनाएं अपनी ताकत
- अगर हम अपनी इच्छा शक्ति को अपनी ताकत बना लें तो कोई भी काम हमारे लिए मुस्किल नहीं होगा क्योंकि इच्छाशक्ति ही हमें मुस्किल वक्त में भी लड़ने की ताकत देती हैं .
- दृढ इच्छा शक्ति होने से किसी भी काम में कोई दिक्कत नहीं आती और सारा काम आसानी से होता चला जाता है. एक बार ठानने के बाद दुनिया का कोई भी काम मुस्किल नहीं जान पड़ता.
- हमारे परेशान होने पर इच्छा शक्ति ही होती है जिसकी वजह से हम संयम खोए बिना ही आगे बढ़ते रहते हैं और कभी भी किसी भी तरह की परिस्तिथि में हर नहीं मानते.
- इच्छा शक्ति को हम एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं आखिर एक बार सोच लिया तो फिर उससे पीछे हटने पर आपको कौन मजबूर कर सकता हैं ? यह आपकी इच्छा शक्ति है जो आपको हर पल मुश्किलों से जूझने को तैयार रखती हैं.
यूँ लें नाकामयाबी से सबक
- अपनी गलती पहचानें और नाकामयाबी को एक सबक मान कर दोबारा वह गलती न दोहराएँ.
- असफलता का दौर विचारो और क्रिएटिविटी को खुल कर निखारने का मौका देता हैं.
- गलती सुधरने का मौका देकर यह व्यक्तित्व मजबूत बनाता हैं . जिससे आप आगे के सफर में मजबूत योद्धा बन कर उभर सकते हैं .
- असफलता एक अनुभव है और अनुभव से सीख लेने वाले एक बार की गई गलती दोबारा नहीं दोहराते .
- नाकामयाबी बने- बनाए ढर्रे तोड़ते हुए सुधार और बेहतर प्लानिंग की जमीन मुहैया कराती हैं.
- एक असफलता आपकी कमियाँ जाहिर करती है इसलिए यह व्यक्तित्व विकास का बेहतरीन मौका हैं.
Subscribe to:
Posts (Atom)